राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर समितियों के नोडल अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने अवैध धान खपाने का प्रयास करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए लगातार मानिटरिंग जारी रखें। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को धान की बिक्री करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होना चाहिए। उन्होंने छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से पहले खरीदने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों में धान के सुरक्षित रखरखाव एवं भंडारण के लिए कहा। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों, अधिकारियों एवं धान खरीदी कार्य में लगे अन्य कर्मचारियों को समन्वित तरीके से कार्य करने कहा।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि किसी भी किसान को कोचियों एवं बिचौलियों की जानकारी मिलने पर फोन के माध्यम से सूचित करें। उनकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन समितियों के प्रबंधक एवं ऑपरेटर को सम्मानित किया गया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने धान उपार्जन केन्द्र बागरेकसा के समिति प्रबंधक नीलकंठ साहू, धान उपार्जन केन्द्र कोकपुर के समिति प्रबंधक कुंदन साहू एवं ऑपरेटर रोजश सोनकर, धान उपार्जन केन्द्र छुरिया के समिति प्रबंधक हुकुम साहू एवं ऑपरेटर लोकेन्द्र को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएमओ श्रीमती हीना खान, सहायक खाद्य अधिकारी द्रोण कामड़े सहित समिति के नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक, पटवारी, ऑपरेटर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
