राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भर्रेगांव के कृषक देवराज निषाद ने इस वर्ष रबी सीजन में ग्रीष्मकालीन धान फसल के बदले 7 एकड़ में मक्का फसल की बुआई की है। किसान देवराज निषाद ने बताया कि पिछले वर्ष ग्रीष्मकाल में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने एवं तेज गर्मी से धान की फसल खराब हो गई थी और उन्हें आर्थिक क्षति हुई थी। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकाल में धान फसल के बाद फिर से धान की फसल लेने से ज्यादा आर्थिक भार आता था। बढ़ती गर्मी के कारण रबी सीजन में खेतों में धान फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। मक्का फसल में धान की तुलना में तीन गुना कम पानी लगता है और खेती की लागत 5-6 हजार रूपए प्रति एकड़ कम आती है। साथ ही मक्का फसल में प्रति एकड़ मुनाफा धान फसल की तुलना में दो गुना है। धान की फसल में जहां प्रति एकड़ 35 से 40 हजार रूपए का लाभ होता है। वहीं मक्के की फसल से 50 से 55 हजार रूपए का मुनाफा होता है। कृषक देवराज निषाद ने बताया कि गारमेड पॉपकॉर्न कंपनी से अनुबंध कर पॉपकॉर्न मक्का की खेती कर रहे हैं। जिससे उन्हें प्रति एकड़ 35 से 40 क्विंटल मक्का उत्पादन का भरोसा है। जिसको देखते हुए उन्होंने इस वर्ष धान फसल के बदले मक्का फसल की बुआई कर रहे है। इसके साथ ही वह गांव के अन्य किसानों को भी ग्रीष्मकालीन धान के बदले कम पानी की खपत वाले मक्का या दलहन फसल लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
