राजनांदगांव। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए प्रथम चरण में 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक अभियान चलाकर सड़कों का मरम्मत कार्य कराया गया। इसी तरह द्वितीय चरण में 5 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़कों में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य, सड़क के शोल्डर की सफाई, किलोमीटर स्टोन में लिखाई एवं पोताई, सड़क में हुए गड्ढों की भरपाई एवं डामर से पैच रिपेयर का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण पश्चात् अनुबंध अनुसार 5 वर्ष संधारण अवधि वाली 182 सड़कों में आवश्यकतानुसार सड़क के दोनों तरफ शोल्डर सफाई, किलोमीटर स्टोन एवं बोर्ड की रंगाई-पोताई तथा डामरीकृत सतह में आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
