राजनांदगांव। शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत एवं सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इस योजना से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आ रहे हैं। ऐसी मेहनतकश महिलाएं जिनका जीवन चुनौतीपूर्ण है, उनके लिए शासन की योजनाएं उम्मीदों की तरह है। महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान की दिशा में एक कारगर कदम है। महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आयी है। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में जमा की जाती है। जिससे जिले की हजारों महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर लगातार अग्रसर हो रही है। इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार तो हुआ ही है, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी बेहतर ढंग से ध्यान दे रही है। इस योजना का 21 वर्ष की विवाहित महिलाएं से लेकर वयोवृद्ध, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं लाभ ले रही है। महतारी वंदन योजना के तहत जिले की लगभग 2 लाख 55 हजार महिलाओं को प्रतिमाह लगभग 24 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है। योजना अंतर्गत मार्च 2024 से लेकर अब तक कुल 21 किश्तों में लगभग 507 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
