राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेक्टर की बैटरी, अल्टरनेटर और डीजल चोरी करने वाले आरोपी किसन कुमार कंवर (21) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई संपत्ति एक बैटरी (5,500 रुपये), एक अल्टरनेटर (5,000 रुपये) और 10 लीटर डीजल (2,950 रुपये) बरामद की गई।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 दिसंबर को प्रार्थी ने अपने ट्रेक्टर (क्रमांक सीजी 08-एआर 1423) को घर के पीछे खड़ा किया था। अगले दिन सुबह देखा गया कि ट्रेक्टर का बोनट खोलकर बैटरी, अल्टरनेटर और 30 लीटर डीजल चोरी हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 239/2025, धारा 303 (2) बीएनएस के तहत जांच शुरू की।
थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहां एक फिट पाना मिला, जिस पर गुलाबी नेल पेंट था। पूछताछ और मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपी किसन कुमार कंवर को हिरासत में लिया गया। आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई बैटरी, अल्टरनेटर और 10 लीटर डीजल बरामद किया, जबकि 20 लीटर डीजल आरोपी ने अपने वाहन में इस्तेमाल कर दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि ईश्वर यादव, अश्वनी यादव, आरक्षक कमल किशोर यादव, राकेश धुर्वे का योगदान सराहनीय रहा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
