राजनांदगांव। जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 अंतर्गत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से सुशासन को बढ़ावा देना एवं शासकीय योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए नगर स्तर पर ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के कलस्टर में विशेष शिविरों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं को जनसामान्य तक सुगमता से पहुंचाने एवं सार्वजनिक शिकायतों का विशेष शिविरों में निराकरण किया जाएगा। क्षेत्रीय ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को आमंत्रित करते हुए नियुक्त नोडल अधिकारी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों की शिकायत एवं मांग के आवेदनों को एकत्रित कर तत्काल संबंधित विभागों को वितरित करेंगे तथा परीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।
छुरिया विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को गोड़लवाही, 20 दिसम्बर को साल्हे, 22 दिसम्बर को आलीवारा, 23 दिसम्बर को सीताकसा गै, 24 दिसम्बर को लालूटोला, 20 दिसम्बर को नगर पंचायत छुरिया एवं राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को सिंघोला, 20 दिसम्बर को भर्रेगांव, 22 दिसम्बर को बघेरा, 23 दिसम्बर को रेंगाकठेरा, 24 दिसम्बर को भैंसातरा, 20 दिसम्बर को नगर पंचायत घुमका तथा नगर पालिका निगम राजनांदगांव अंतर्गत 19 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 8, 22 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 25, 23 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 32, 24 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 47 कलस्टर में विशेष शिविर एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को मडियान, 20 दिसम्बर को रोमाटोला, 22 दिसम्बर को मेढा, 23 दिसम्बर को ढारा, 24 दिसम्बर को मुसराकला, 23 दिसम्बर को नगर पंचायत लाल बहादुर नगर, 20 दिसम्बर को नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ कलस्टर एवं डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को तेंदूनाला, 20 दिसम्बर को खुर्सीपार, 22 दिसम्बर को कोकपुर, 23 दिसम्बर को अर्जुनी, 24 दिसम्बर को बनभेडी, 22 दिसम्बर को नगर पंचायत डोंगरगांव कलस्टर में विशेष शिविर एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी