Close Menu
    What's Hot

    अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 115 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026

    नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    पुरानी रंजिश को लेकर महिला और बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से बदल रही महिलाओं की तकदीर, दर्शन कौर बनी प्रेरणा
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से बदल रही महिलाओं की तकदीर, दर्शन कौर बनी प्रेरणा

    timesofcgBy timesofcgDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से युवाओं एवं महिलाओं की तकदीर बदल रही है। राजनांदगांव शहर की अनुपम नगर निवासी श्रीमती दर्शन कौर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से सफलता की नई इबारत लिखी है। श्रीमती दर्शन कौर ने परिवारिक जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर होने का दृढ़ संकल्प लिया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से उनके हौसलों को पंख मिले। उन्होंने योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दस्तावेज तैयार कर प्रीकास्ट बाउंड्री वाल हेतु उद्यम की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर बैंक में प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कृषि उपज मंडी शाखा राजनांदगांव द्वारा उनकी परियोजना को पूर्णतः व्यवहारिक एवं रोजगारपरक समझकर 14 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत पात्रता अनुसार 4 लाख 90 हजार रूपए का अनुदान मिला। जिससे उन्होंने राजनांदगांव जिले के ग्राम रामपुर में उद्यम की स्थापना की। उन्होंने बताया कि सालाना लगभग 3 लाख 60 हजार रूपए का शुद्ध मुनाफा हो रहा है। कड़ी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता के बल पर श्रीमती दर्शन कौर ने अपने उद्यम को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित कर्मचारियों की सहायता से उत्पादन की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखा। बाजार की मांग को समझते हुए अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर सुधार और विस्तार किया। उद्यम का प्रबंधन पूरी पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ संभाला।
    प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का मुख्य उद्देश्य केवल व्यक्ति को स्वरोजगार प्रदान करना ही नहीं बल्कि दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध कराना है। इस उद्देश्य को साकार करते हुए श्रीमती दर्शन कौर ने अपने उद्यम के माध्यम से 5 अन्य व्यक्तियों को रोजगार का अवसर दिया, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ। श्रीमती दर्शन कौर अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के सहयोग से आर्थिक रूप से सशक्त हुई है। उन्होंने स्थानीय समुदाय में प्रेरणास्रोत के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि उचित मार्गदर्शन, शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं संकल्प के साथ कोई भी व्यक्ति आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख सकता है। श्रीमती दर्शन कौर की यह सफल यात्रा पीएमईजीपी योजना की प्रभावशीलता एवं महिलाओं की बढ़ती उद्यमशीलता का गौरवपूर्ण उदाहरण है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.