राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम शिकारीटोला निवासी मोतीलाल डहरे ने थाना सोमनी में शिकायत दर्ज कराई कि अनावेदक देवा दास डहरे (35) उनके खिलाफ वाद-विवाद कर रहा है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी आक्रोशित होकर प्रार्थी से मारपीट करने और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दे रहा था। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माना और उपद्रव पर उतारू हो गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 126 और 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
