राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संगठनात्मक व्यवस्था के तहत राजनांदगांव जिले के लिए धनंजय पांडेय को जिला संयोजक नियुक्त किया है। संगठन की ओर से बताया गया कि यह नियुक्ति उनकी निष्ठा, अनुभव और संगठन के प्रति निरंतर समर्पण को देखते हुए की गई है।
नवनियुक्त जिला संयोजक धनंजय पांडेय के नेतृत्व में जिलेभर में विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उनका फोकस छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने, शैक्षणिक संस्थानों में सकारात्मक और अनुशासित माहौल बनाने तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने पर रहेगा।
धनंजय पांडेय ने कहा कि संगठन छात्रवृत्ति, परीक्षा प्रणाली, शिक्षा की गुणवत्ता, कैंपस सुरक्षा, नशामुक्ति, रोजगारोन्मुखी शिक्षा और विभिन्न सामाजिक विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य करेगा। साथ ही विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रशासन और शासन के समक्ष लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीकों से मजबूती से रखा जाएगा।
एबीवीपी पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि धनंजय पांडेय के नेतृत्व में संगठन राजनांदगांव जिले में छात्र हितों की आवाज को नई दिशा और ऊर्जा देगा तथा विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों को और मजबूत करेगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
