राजनांदगांव। जनता की समस्याओं का समाधान करने और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुँचाने के लिए प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम, राजनांदगांव ने वार्डवासियों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया।
आज 20 वार्डों के लिए ठा. प्यारेलाल सिंह स्कूल और गांधी सभागृह में आयोजित शिविर का निरीक्षण निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य राजेश जैन रानू, शैंकी बग्गा, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, पार्षद प्रमोद झंझाड़े, श्रीमती झामिन नादान सेन और रवि सिन्हा सहित संबंधित वार्ड के पार्षद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक पांच स्थानों पर वार्डवासियों के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित होकर नागरिकों से आवेदन ले रहे हैं।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन के साथ-साथ बिजली, पानी, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े आवेदन भी लिए जा रहे हैं। महिला बाल विकास विभाग, राजस्व और विद्युत मंडल से संबंधित आवेदन भी यहां स्वीकार किए जा रहे हैं।
आयुक्त ने कहा कि कुछ आवेदन शिविर में ही निपटाए जा रहे हैं और बड़े कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय तक उपस्थित रहें और शिविर के बाद विभागवार सूची बनाकर आवेदन का निराकरण सुनिश्चित करें।
समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और वार्डवासियों की समस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
