Close Menu
    What's Hot

    अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 115 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026

    नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    पुरानी रंजिश को लेकर महिला और बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदने के वादे से सरकार मुकर रही : जितेन्द्र मुदलियार
    छत्तीसगढ़

    किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदने के वादे से सरकार मुकर रही : जितेन्द्र मुदलियार

    timesofcgBy timesofcgDecember 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के नेतृत्व में कन्हारपुरी, मोहारा, सुरगी और भर्रेगांव धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। किसानों ने श्री मुदलियार को नापतोल में गड़बड़ी की बात कही। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिनका टोकन जारी हो चुका है, जिन्होंने धान नहीं बेचा है, उन्हें धान बेचने में दिक्कत आ रही है। पूर्व में पटवारियों के द्वारा रकबा समर्पण और अब खरीदी केंद्रों में कट्टा समर्पण के लिए किसानों को कहा जा रहा है, जिस पर मुदलियार ने प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिये है कि किसी प्रकार का समर्पण किसानों से न कराया जाये। प्रबंधकों ने मुदलियार को बताया कि उठाव कम होने के कारण धान खरीदी में दिक्कत आ रहा है, जिस पर तत्काल मुदलियार ने जिला खाद्य अधिकारी से बात कर व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए चर्चा की।
    किसानों ने बताया कि पहले 10 एकड़ में 3 टोकन मिलता था, अब 2 ही टोकन मिल रहा है, जिसको लेकर किसानों में संशय की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण कुछ किसान अपना धान नहीं बेच पाये है, उन्हें भी फिर से अवसर मिलना चाहिए। किसानों ने बताया कि जो टोकन है, उसको पुनः जारी करने के लिए भी दिक्कत आ रही है। किसानों को वारिसयान पंजीयन, रकबा संसोधन को लेकर दर-दर भटकना पड़ रहा है। एसडीएम कार्यालय में पहले 15 तारीख तक रकबा संसोधन की व्यवस्था की गयी थी, मगर तिथि समाप्त होने के बाद भी उस तिथि को नहीं बढ़ाया गया है, इन सब समस्याओं को किसानों ने जितेन्द्र मुदलियार को अवगत कराया।
    जितेन्द्र मुदलियार ने भाजपा पर आरोप लगाया कि चुनाव के समय भाजपा नेताओं ने किसानों से वायदा किया था कि पंचायतों में केस काऊंटर खोलकर 3100 रूपये धान का देंगे, मगर आज तक किसी को भी किसान को धान का 3100 रूपये एकमुश्त पैसा नहीं मिला है। रकबा सुधार में दिक्कत आ रही है, और कई जगह किसानों से कई 40 किलो 900 ग्राम तक धान लिया जा रहा है। शासन की ओर से किसी भी प्रकार का कोई मापदंड तय नहीं है। हमलों द्वारा 7 रूपये बोरा शिफ्टिंग का खर्च किसानों से लिया जा रहा है। शासन को हमलों के लिए पर्याप्त हमाली की व्यवस्था करनी चाहिए, जिसे राज्य शासन द्वारा नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण यह बोझ सीधा किसानों के जेब में पड़ रहा है।
    मुदलियार ने कहा कि जिस प्रकार अधिकारियों द्वारा किसानों के घर जाकर उनके धान का सत्यापन किया जा रहा है, वह कहीं से उचित नहीं है, उससे किसानों में नाराजगी व्याप्त है। किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। किसान की मेहनत को सरकार और उनके अधिकारी संदिग्ध नजरों से देख रहे है। इसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। मेहतन और खून-पसीने से धान उगाने वालों किसानों के साथ इस तरह का व्यवहार कहीं से न्याय संगत नहीं है।
    इस दौरान पूर्व महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पूर्व एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, अशोक पंजवानी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, पार्षद मुकेश साहू, पार्षद युवराज भारती, पूर्व पार्षद अवेधश प्रजापति, पूर्व पार्षद महेश साहू, मंडल अध्यक्ष चुम्मन निषाद, मंडल अध्यक्ष मेघराज चंद्राकर, महामंत्री हेमंत साहू, गुमान ढिमर, पूर्व सरपंच दिलीप चंद्राकर, भेषदास साहू, युगल सिन्हा, हेमशंकर साहू, भेष साहू, महेश दिवाकर, हुलासी ढिमर, लोकेश गंगवीर, रूपदास साहू, नेतराम साहू, लक्की चंद्राकर, सत्यम, टुकज साहू, मदन साहू, गोपी रजक, भोज साहू, विष्णु सिंह, दीना सोनकर, रमेश मंडावी, विरेन्द्र चंद्राकर, चेतन सोनवानी, प्रेम लाल साहू, चैतराम साहू, जितेन्द्र साहू, हरीश चंद्राकर, ओमप्रकाश साहू, गणेश साहू, नीलकमल देवांगन, भरत निषाद, रामचंद यादव, रूपेश साहू, राकेश रावटे, अनिल सिन्हा, संदीप सोनी, भगवान दास सोनकर, टेन सिंह साहू, राहुल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.