खैरागढ़। रबी वर्ष 2025-26 के सत्र में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, खाद और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न कृषि केन्द्रों में सतत निरीक्षण और जांच जारी है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के निर्देश पर 24 दिसंबर 2025 को औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर चार कृषि केन्द्रों पर विक्रय प्रतिबंध लगाते हुए सामग्री जब्त की गई। साथ ही सभी चारों केन्द्र संचालकों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
उप संचालक कृषि श्री सोलंकी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय कृषि अधिकारी वीरेंद्र डहरिया और सहायक संचालक कृषि लुकमान साहू की टीम ने मौर्या कृषि केन्द्र, दाऊचौरा, सागर कृषि केन्द्र, पिपलाकछर, विकास कृषि केन्द्र, गाड़ाघाट और जानवी कृषि केन्द्र, गाड़ाघाट में जांच की।
जांच में पाया गया कि संबंधित कृषि केन्द्रों में स्कंध पंजी का संधारण नहीं, स्रोत प्रमाण पत्र का अभाव, मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं होना और निर्धारित कैश/क्रेडिट मेमो का अभाव था। ये कमियां उर्वरक नियंत्रण आदेश का स्पष्ट उल्लंघन हैं। सभी संचालकों को इसके लिए नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई।
कृषि विभाग ने कहा है कि किसानों को गुणवत्तायुक्त सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इस तरह की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
