राजनांदगांव। राजनांदगांव से खैरागढ़ मार्ग में स्थित ग्राम पदुमतरा में आगामी 2 जनवरी से 8 जनवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया गया है। आयोजन स्थल श्रीराम मंदिर के पास पदुमतरा में व्यास पीठ बनाया गया है। इस में व्यास पीठ से प्रवचनकर्ता छत्तीसगढ़ के गौरव माटीपुत्र राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पंडित रामानुज युवराज पाण्डेय श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर/देवभोग होंगे। संपूर्ण कार्यक्रम इस प्रकार से है, जिसमें मां बग्लामुखी यज्ञ दिनांक-1 जनवरी 2026, भागवत कथा विवरण 2 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार, कलश यात्रा, भागवत प्रारंभ गोकर्ण कथा 3 जनवरी 2026 दिन शनिवार, नारद कथा परिक्षित चरित्र 04 जनवरी 2026 दिन रविवार श्रृष्टि रचना वराह अवतार 5 जनवरी 2026 दिन-सोमवार धु्रव चरित्र प्रहलाद कथा वामन अवतार 06 जनवरी 2026 दिन-मंगलवार श्री कृष्ण जन्म, पूतना वध माखन चोरी लीला 07 जनवरी 2026 दिन बुधवार वृन्दावन में कृष्ण लीला व रुखमणी विवाह 08 जनवरी 2026 दिन गुरुवार सुदामा चरित्र भागवत समापन गीतादान पुर्णाहुति। कथा समय प्रतिदिन 12 बजे से रखा गया है।
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का श्रावणपान करने के लिए समस्त श्रोता समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहने हेतु आयोजक द्वारा अपील किये है। आयोजक समिति श्रीराम मंदिर ट्रस्ट, महिला मंडल भागवत समिति व पदुमतरा के समस्त ग्रामवासी सहित भुनेश्वर बघेल, ओमप्रकाश साहू, मोहन साहू, दिनेश ठाकुर, भागीरथी साहू, ललित चांदतारे, रतन यादव, राकेश साहू, सौरभ वैष्णव, मनोज वैष्णव ने अपील किया है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
