डोंगरगढ़। ग्राम लोहझरी के एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब युवक रोज की तरह लकड़ी तोड़ने जंगल गया था।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम लोहझरी निवासी केजउ राम कंवर जब जंगल में लकड़ी काटने गया, तो उसी दौरान तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गहरी चोट आई, जिससे वह बेहोश हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तेंदुए के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है। लोग जंगल जाने से डर रहे हैं और वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
गांववालों का कहना है कि तेंदुआ जंगल से भटककर गांव के आसपास आ सकता है, जिससे गांव वाले बेहद चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
