राजनांदगांव। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर की दिशा-निर्देशों के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव ने मिशन क्लीन सिटी योजना के अंतर्गत डोर-टू-डोर स्वच्छता कार्य करने वाली स्वच्छता दीदीयों को अक्टूबर और नवम्बर 2025 का मानदेय जारी किया।
नगर पालिक निगम के अनुसार, अक्टूबर 2025 में स्वच्छता दीदीयों को 31 लाख 61 हजार 568 रुपए तथा नवंबर 2025 में 32 लाख 22 हजार 124 रुपए का भुगतान किया गया। दोनों महीनों का कुल भुगतान 63 लाख 83 हजार 692 रुपए हुआ।
नगर पालिक निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसारए शहर के 51 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए 17 एसएलआरएम सेंटर संचालित हैं, जहां 442 स्वच्छता दीदीयां कार्यरत हैं। स्वच्छता दीदीयों द्वारा घर-घर जाकर कचरा संग्रहण कर उसे सेंटरों में पृथक्करण के लिए भेजा जाता है।
नगर पालिक निगम ने बताया कि स्वच्छता दीदीयों का मानदेय शासन की स्वीकृति मिलने के बाद जारी किया जाता है। यह कार्रवाई मिशन क्लीन सिटी योजना को सफल बनाने और शहर में स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
