राजनांदगांव। श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिले में मंडल की विभिन्न योजनाओं से 943 पात्र हितग्राहियों को बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 62 लाख 21 हजार 750 रूपए हस्तांतरित कर लाभान्वित किया गया है। जिसके तहत असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत 26 पात्र हितग्राहियों व उनके आश्रितों को 26 लाख रूपए की सहायता प्रदान की गई है। योजना अंतर्गत प्रत्येक हितग्राहियों को 1 लाख रूपए की सहायता प्रदान की गई है। असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना अंतर्गत 146 पात्र हितग्राहियों को 29 लाख 20 हजार रूपए से लाभान्वित किया गया है। योजना अंतर्गत प्रति हितग्राही को 20 हजार रूपए दी जाती है। असंगठित कर्मकारों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 771 श्रमिकों के बच्चों को 7 लाख 1 हजार 750 रूपए प्रदान किया जाता है। योजना अंतर्गत श्रमिकों के कक्षा पहली से उच्च स्तर की कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों को 500 रूपए से 8 हजार रूपए दिया जाता है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी