राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन 2 जनवरी को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा की उपस्थिति में हेलमेट जागरूकता बाइक रैली आयोजित की गई। रैली का उद्देश्य आम जनता को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
हेलमेट जागरूकता रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, प्रशिक्षु आईपीएस नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर, यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप, यातायात स्टॉफ और शहर के थाना एवं चौकी स्टाफ मौजूद रहे।
रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर नया बस स्टैंड चौक, गुरूद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, भारत माता चौक, गंज चौक से होकर वापस भारत माता चौक, बसंतपुर थाना तिराहा, दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक, महावीर चौक, फौव्वारा चौक, गुरूद्वारा चौक, नया बस स्टैंड चौक, अंबेडकर चौक, प्यारेलाल चौक होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने परिवार और स्वयं की सुरक्षा के लिए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, तीन सवारी न करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें और तेज गति से वाहन न चलाएं। साथ ही, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और नियंत्रित गति में वाहन चलाकर यातायात नियमों का पालन करें।
राजनांदगांव पुलिस ने बताया कि यातायात रथ और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान पूरे माह जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
