जितेन्द्र यादव कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। गणतंत्र दिवस के इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ है। उसे समझने के लिए हमें संविधान की प्रस्तावना को समझना चाहिए। देश के संविधान निर्माता जो नागरिकों के लिए करना चाहते थे तथा समाज से अपेक्षाएं, देश के सामाजिक आर्थिक न्याय के लिए संविधान में जो प्रावधान किए गए है, वह प्रस्तावना में निहित है। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से परिपूर्ण है और हम सभी को देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर रहना है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा है कि कलेक्टोरेट पहुंचने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करें तथा उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें। जो कार्य आसानी से हो सकता है, उसे शीघ्र करें। यथासंभव दूसरों के हित के लिए कार्य करें तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। देश को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त स्तंभ की तरह खड़े रहे और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
