Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » हेलीकॉप्टर छोड़ मड़ई मेला पहुंचे सांसद-जनता और परंपरा को दी प्राथमिकता, दिल्ली की फ्लाइट से पहले शांति नगर मड़ई : संतोष पाण्डेय
    खेल

    हेलीकॉप्टर छोड़ मड़ई मेला पहुंचे सांसद-जनता और परंपरा को दी प्राथमिकता, दिल्ली की फ्लाइट से पहले शांति नगर मड़ई : संतोष पाण्डेय

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 28, 2026No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। पटरी पार क्षेत्र स्थित चिखली स्कूल मैदान में आज एक ऐतिहासिक और यादगार दृश्य देखने को मिला। 20 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे शांति नगर मड़ई मेला के साथ इस बार हॉकी प्रतियोगिता का अनोखा समागम हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्साह और आनंद का माहौल बना दिया। मड़ई की पारंपरिक रौनक और हॉकी के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को एक साथ संस्कृति और खेल का अद्भुत अनुभव प्रदान किया। इस अभिनव आयोजन से क्षेत्र के नागरिकों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। शांति नगर मड़ई मेला एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता में जिले की 20 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट पद्धति से खेली गई। इस आयोजन का सफल संचालन रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी एवं शांति नगर मेला समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चिखली ड्रैगन्स बनाम शांति नगर सूरमा के मध्य खेला गया, जिसमें शांति नगर सूरमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
    समापन अवसर पर मुख्यातिथि सांसद संतोष पाण्डेय, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर हेमा सुदेश देशमुख, वरिष्ट पार्षद शिव वर्मा, सुनील साहू, समाजसेवी सुमीत भाटिया एवं ललित नायडू ने विजेता एवं उपविजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार एवं विशालकाय ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों को भी पुरुस्कृत किया गयास
    संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज के द्वितीय समाधि स्मृति महोत्सव कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस गरिमामयी आयोजन में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में उनके साथ मंच पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी विशेष उपस्थिति रही।
    कार्यक्रम के समापन के पश्चात सांसद संतोष पाण्डेय को रात्रि 8.45 बजे की दिल्ली फ्लाइट पकड़ने हेतु रायपुर रवाना होना था। इसी दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मीयता पूर्वक सांसद को हेलीकॉप्टर से रायपुर तक साथ चलने का प्रस्ताव दिया।
    इस सम्मानजनक प्रस्ताव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सांसद संतोष पाण्डेय ने विनम्रतापूर्वक कहा कि उन्हें पहले राजनांदगांव में आयोजित शांति नगर मड़ई मेला एवं हॉकी प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल होना है, तत्पश्चात वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
    सांसद के इस निर्णय को क्षेत्र में व्यापक रूप से सराहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह केवल यात्रा संबंधी निर्णय नहीं था, बल्कि अपनी मिट्टी, संस्कृति, लोक परंपरा और जनभावनाओं को प्राथमिकता देने का प्रेरणादायी संदेश है।
    शांति नगर मड़ई मेला और हॉकी प्रतियोगिता क्षेत्र की पहचान बन चुकी है, जहाँ संस्कृति और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिलता है। सांसद संतोष पाण्डेय का यह कदम इस बात का प्रमाण है कि वे जनता से जुड़े आयोजनों, परंपराओं और खेल के मंच को भी उतना ही महत्व देते हैं जितना बड़े औपचारिक मंचों को।
    शांति नगर मड़ई मेला इस वर्ष अपनी नई व्यवस्था, बेहतर प्रबंधन और अनोखी शुरुआत के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। मड़ई मेले की बदली हुई व्यवस्था को देखकर क्षेत्र के नागरिकों के साथ-साथ मड़ई में उपस्थित दुकानदारों ने भी हर्ष और संतोष व्यक्त किया।
    आमतौर पर मड़ई मेला शाम 4-5 बजे के आसपास प्रारम्भ होता है, किंतु शांति नगर मड़ई ने इस परंपरा को एक नया स्वरूप देते हुए सुबह 5.30 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 9 बजे तक सफलतापूर्वक संचालित होकर एक मिसाल कायम की। इस मड़ई की सबसे विशेष बात यह रही कि सुबह 5.30 बजे मेले की शुरुआत एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता से हुई। खेल और संस्कृति के इस अनोखे संगम ने मेले को और भी आकर्षक बना दिया। हॉकी मैच को देखने के लिए सुबह से ही चिखली स्कूल मैदान में दर्शकों का जुटना शुरू हो गया। लगातार दर्शकों की उपस्थिति और खेल के प्रति उमंग ने यह सिद्ध कर दिया कि शांति नगर मड़ई केवल मेला नहीं, बल्कि खेल और जनभागीदारी का ऐतिहासिक उत्सव बन गया है।
    क्षेत्र के नागरिकों ने इस वर्ष एक ऐसा प्रेरणादायी निर्णय लिया है, जो न केवल सामाजिक संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक ऐतिहासिक उदाहरण भी बन गया है।
    पटरीपार क्षेत्र में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बच्चों को खेल मैदान से जोड़कर खेल, शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य एवं नशे से दूरी जैसे अत्यंत संवेदनशील विषयों पर जागरूकता लाने हेतु निरंतर उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।
    इसी क्रम में चिखली स्कूल मैदान में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से क्षेत्र के बच्चों को निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी कोच मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। संस्था द्वारा इस मैदान को खेलने योग्य बनाने हेतु तन, मन और धन से समर्पित प्रयास किए गए हैं, ताकि बच्चे सुरक्षित वातावरण में नियमित अभ्यास कर सकें।
    विगत वर्षों में मड़ई मेले का आयोजन खेल मैदान में होने से मैदान को नुकसान पहुँचने की आशंका बनी रहती थी, जिससे बच्चों का अभ्यास बाधित होने की संभावना भी रहती। इसी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इस बार समस्त वार्डवासियों ने एकजुटता, समझदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए निर्णय लिया कि मड़ई मेला कार्यक्रम इस प्रकार आयोजित किया जाएगा कि मैदान पूर्णतः सुरक्षित रहे और बच्चों के खेल व प्रशिक्षण में कोई बाधा न आए। इस अवसर पर देवेश वैष्णव, दिग्विजय श्रीवास्तव, बाबा खान, प्रमोद सोनटेके, चुकु रजक, मनोज साहू, छोटू साहू, वीरेंद्र, राजू साहू, ममता मेश्राम, अमृत पैकरा, रागनी श्रीवास्तव, प्रीती, सतरूपा रजक, दूरूपकर, इंद्रा कुमार सिन्हा, अगनू साहू, लालसिंह साहू, पप्पू यादव, पप्पू रामटेके एवं आशुतोष लारिया सहित समस्त वरिष्ठ नागरिक इस ऐतिहासिक निर्णय के साक्षी बने।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.