राजनांदगांव। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस ने मनगटा क्षेत्र में स्थित कई रिसॉर्ट्स पर एक साथ दबिश दी। इस छापेमारी से क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में की गई।
करीब 40 पुलिस कर्मियों की टीमों ने लगभग 49 रिसॉर्ट्स में एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई कि कई रिसॉर्ट्स में अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा दी जा रही थी। विशेष रूप से रॉक हाउस, वनांचल, स्काय, डी कास्टल और विसलिंग वुड्स रिसॉर्ट में शराब की बिक्री और सेवन की पुष्टि हुई।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर मामले को शांत किया और रिसॉर्ट संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36 (सी) के तहत कानूनी कार्रवाई की। इसके अलावा, मनगटा के वन चेतना केंद्र के पास शराब के नशे में पाए गए एक व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सभी रिसॉर्ट संचालकों को नोटिस जारी कर उन्हें भारतीय न्याय संहिता के तहत नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। यह नोटिस स्पष्ट रूप से कहता है कि किसी भी तरह के नियम उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस की यह त्वरित और संगठित कार्रवाई यह संदेश देती है कि पुलिस कानून के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।
मनगटा क्षेत्र में इस दबिश से जहां एक ओर असामाजिक तत्वों में डर का माहौल बना हैए वहीं दूसरी ओर स्थानीय जनता में भी पुलिस की कार्रवाई को लेकर संतोष की भावना व्याप्त है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
