राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम टेड़ेसरा एवं सुरगी तथा जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम कुभटगांव एवं संबलपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत लंबित एवं निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना अंतर्गत लंबित आवास निर्माण के हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को लंबित आवास निर्माण को पूर्ण कराने के लिए हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने कहा। साथ ही ग्राम रोजगार सहायक को निरंतर मानव दिवस सृजित करने निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण कराने वाले हितग्राहियों को ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किस्त राशि आवास निर्माण के अनुरूप प्राप्त होगी। सीईओ जिला पंचायत को हितग्राहियों ने योजना अंतर्गत किस्त की राशि प्राप्त होने की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से तकनीकी सहायक, आवास नोडल अधिकारी, आवास योजना के कर्मचारी तथा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
