राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समस्त महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मनरेगा अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अभियान चलाकर समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास एवं मनरेगा विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत उपलब्धि लाने निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों में प्रगति लाने के लिए नोडल अधिकारियों को प्रति सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क करने कहा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत एफएसटीटी, डीडब्ल्यूएम, ग्रेवाटर प्रबंधन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्मित एसेट का शत प्रतिशत जीओ टैग करने कहा। उन्होंने प्रत्येक शनिवार को ग्रामों में स्वच्छता त्यौहार मनाए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता त्यौहार में शामिल होकर स्वच्छाग्राही दीदीयों को प्रोत्साहित करने एवं ग्रामीणों को समय पर स्वच्छता शुुल्क देने के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकने वालों पर अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने समग्र पोर्टल, मिशन जल रक्षा, कर वसूली सहित अन्य विषयों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
