Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » पीएमश्री जेएनवी सुकमा-2 में प्रेरणा उत्सव 2026 का भव्य आयोजन, नोडल विद्यालय जेएनवी सुकमा-1 के मार्गदर्शन में जिलेभर के विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता
    छत्तीसगढ़

    पीएमश्री जेएनवी सुकमा-2 में प्रेरणा उत्सव 2026 का भव्य आयोजन, नोडल विद्यालय जेएनवी सुकमा-1 के मार्गदर्शन में जिलेभर के विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailFebruary 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    सुकमा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन नोडल विद्यालय पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 के मार्गदर्शन में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-2 में किया गया, जिसमें जिले के विद्यार्थियों की व्यापक एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। इस कार्यक्रम में 18 विद्यालयों के पंजीकृत विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सुकमा जिले के समस्त सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों, राज्य शासन के शासकीय विद्यालयों, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा केंद्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार, नवोदय विद्यालय समिति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सुकमा जीआर मण्डावी तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
    अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास की महत्ता बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखते हैं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में बलराम जाटव (प्रधानाचार्य, पीएमश्री जेएनवी सुकमा-02) एवं संजय कुमार मंडल (प्रधानाचार्य, पीएमश्री जेएनवी सुकमा-01) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।
    प्रेरणा उत्सव 2026 का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में निहित प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें सही दिशा प्रदान करना, नेतृत्व क्षमता, सृजनात्मकता, नैतिक मूल्यों एवं जीवन कौशल का विकास करना तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और नवाचार की सोच को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त बनाता है।
    प्रेरणा कार्यक्रम की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कौशल आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में योग्य निर्णायकों द्वारा साक्षात्कार एवं प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा।
    कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन प्रधानाचार्य, वरिष्ठ शिक्षकों तथा कार्यक्रम प्रभारी स्मिता मुर्मू (पीजीटी इंग्लिश), मलय कुमार गायेन (टीजीटी आर्ट) एवं डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा (टीजीटी म्यूजिक) के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन समिति-जेएनवी सुकमा-02 के डॉ. प्रदीप विश्वकर्मा, डीएन साहू, एलएन केशरवानी, कुमार शुभम, रोहिताश कुमार, रोशन लाल सिंह एवं रुद्र मजूमदार का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि प्रेरणा उत्सव 2026 ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का संचार कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का सशक्त संदेश दिया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.