राजनांदगांव। शहर के भारत माता चौक में शनिवार को हिंदू जागरण मंच जिला इकाई द्वारा पुलवामा हमले में शहीद जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।
वर्ष 2019 में पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के दौरान भारत माता चौक देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्श् और जब तक सूरज चांद रहेगा, भारत माता के सपूतों का नाम रहेगा जैसे नारों के साथ शहीदों के साहस और बलिदान को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा के वीर शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। पदाधिकारियों ने युवाओं से राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवन में उतारने तथा देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव तैयार रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को स्मरण किया गया। अंत में सभी ने राष्ट्र की रक्षा और सामाजिक एकता के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सुशील लड्ढा, प्रवीण शर्मा, दिनेश झूलन, प्रभात गुप्ता, हेमलाल ढीमर, राज बहादुर सिंह, आशीष तिवारी, मनोज गोलछा, भोला यादव, मौसमी शर्मा, महेंद्र जंघेल, हरीश भानुशाली, रोहित यादव, रोहित सिन्हा, अभय सिन्हा, जसराज राठौर, राय साहब, हरीश गांधी, नीलू साहू, जुगल गुप्ता, महेश अग्रवाल, मनोज निर्वाणी, ममता शर्मा, हेमंत कश्यप, रोहित तिवारी, आशीष पांडे, संतोष टूरहते, आशीष टिंकू सोनी, राकेश कालू सेन, अनिल बाजपेई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
