राजनांदगांव। सदर बाजार स्थित स्थानक भवन में 14 फरवरी को सभी जैन संघों के अध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक हुई, जिसमें समाजसेवी एवं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष विनय डढढा को सकल जैन श्री संघ राजनांदगाँव का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जैन स्थानक भवन में श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के प्रमुख ट्रस्टी अध्यक्ष अजय सिंघी, श्री वर्धमान स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष खुशालचंद पारख, श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक झांझरी एवं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विनय डढढा की उपस्थिति में हुई।
इस बैठक में आगामी दो वर्षों के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष का दायित्व श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विनय डढढा को सौंपा गया।
सकल जैन श्री संघ का अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद श्री डढढा ने उपाध्यक्षए सचिव एवं कोषाध्यक्ष के नामों की घोषणा आपसी परामर्श के बाद कर दी। उन्होंने सकल जैन श्री संघ के उपाध्यक्ष पद पर अशोक झांझरी, सचिव पद पर अजय सिंघी एवं कोषाध्यक्ष पद पर खुशालचंद पारख के नामों की घोषणा की।
इन नामों की घोषणा होने के बाद ही बधाई एवं शुभकामनाओं को सिलसिला जारी हो गया और जैन समाज, समाजसेवी संस्थाओं एवं व्यापारी संगठनों के अलावा इस्ट मित्रों एवं परिजनों ने भी श्री डढढा, श्री झांझरी, श्री सिंघी एवं श्री पारख को बधाई दी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
