राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक सीआईटी बायपास एवं ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग से भारी वाहनों का डायवर्सन किया जा रहा है।
वर्तमान में शहर का निरंतर विस्तार एवं वाहनों की संख्या में वृद्धि होने से पेण्ड्री, राजइम्पीरियल चौक, आर.के. नगर चौक, बीजेपी कार्यालय तिराहा एवं रामदरबार चौक में यातायात का अत्यधिक दबाव बना रहता है। विशेषकर सुबह एवं शाम काम पर आने – जाने के समय पर एवम् आम नागरिक अपने दैनिक कार्यों हेतु घर से बाहर निकलते हैं, जिससे भारी वाहनों के शहर में प्रवेश करने पर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
इसी को दृष्टिगत रखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए पूर्व से निर्मित बायपास मार्ग से भारी वाहनों का डायवर्सन सुनिश्चित किया गया है। सीआईटी कट चौक और ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रखने के लिए पॉइंट ड्यूटी पर जवान तैनात किया गया है साथ ही डायवर्सन फ्लेक्स लगाया गया है
यातायात पुलिस की भारी वाहन चालकों से अपील
प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक भारी वाहन चालक शहर में प्रवेश न करें।
आवागमन हेतु ट्रांसपोर्ट नगर एवं सीआईटी चौक से बायपास मार्ग का उपयोग करें।
बायपास मार्ग में ओवरटेक न करें।
मार्ग में वाहन खड़ा न करें।
आपात स्थिति में ही वाहन फ्लाईओवर के नीचे निर्धारित स्थान पर खड़ा करें।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
