राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोहंदी स्थित मेसर्स जया हाउसहोल्ड स्पेशिलिटी केमिकल्स प्राईवेट लिमिटेड में दोपहर 12 बजे उद्योग के एन्थ्राक्यूनॉन पावडर स्टोरेज सेक्शन में औद्योगिक दुर्घटना व आगजनी हुई थी। इस घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के दिशा.निर्देश पर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं दुर्ग जिले से 8 फायरब्रिगेड गाड़ियां बुलाई गई और उद्योग में लगी आग पर काबू पाया गया। इस दुर्घटना व आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री वैशाली जैन, एसडीओपी सुश्री मंजूलता बाज, तहसीलदार घुमका, मुकेश ठाकुर, नायब तहसीलदार घुमका रामलखन चौहान, थाना प्रभारी घुमका विजय मिश्रा, टीआई बसंतपुर हेमंत साहू सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीम उपस्थित थे।
क्षेत्रीय अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई से डॉ. अनीता सावंत एवं कनिष्ठ वैज्ञानिक शिवप्रसाद द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा आगजनी की घटना की जांच की जा रही है। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चला है। निरीक्षण के दौरान उद्योग प्रतिनिधि व मैनेजर केजी शर्मा उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
