राजनांदगांव। अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस एवं स्पैरो सॉफ्टवेयर विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुश्री पूजा सेनपाल एवं सुश्री मुस्कान जादवानी ने प्रशिक्षण के दौरान ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन फाइल संचालन, ई-नोटिंग, पत्राचार प्रबंधन, दस्तावेज अपलोडिंग एवं डिजिटल हस्ताक्षर के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ई-एचआरएमएस पोर्टल पर सेवा पुस्तिका संधारण, अवकाश प्रबंधन एवं कर्मचारी प्रोफाइल अपडेट की प्रक्रिया को बताया गया। स्पैरो सॉफ्टवेयर अंतर्गत वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (अपार) भरने एवं अग्रेषित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मास्टर ट्रेनरों द्वारा सॉफ्टवेयर के विभिन्न मॉड्यूल का हैंड्स-ऑन अभ्यास कराया गया तथा उनके प्रश्नों का समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शासकीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता सुनिश्चित करना है। उन्होंने ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस एवं स्पैरो सॉफ्टवेयर का नियमित उपयोग सुनिश्चित कर शासन की डिजिटल पहल को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने कहा। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
