Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा : कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    October 7, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख

    October 7, 2026

    राजनांदगांव के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, 53 मेगावॉट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : 29 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
    राजनांदगांव

    अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : 29 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

    timesofcgBy timesofcgFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में राजनांदगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल, थाना बागनदी और थाना डोंगरगढ़ की संयुक्त कार्रवाई में दो अलग-अलग मामलों में 29 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब (260.8 बल्क लीटर) जब्त की गई। शराब की कुल कीमत 3,02,610 रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री व वाहनों की कुल कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई गई है।

    कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक (साइबर) अलेक्जेंडर किरो व एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में 17 फरवरी 2026 को की गई।

    मामला-1: बागनदी में i20 कार से 25 पेटी शराब जब्त
    साइबर सेल व थाना बागनदी की टीम ने बागनदी चौक के पास एक सफेद Hyundai i20 (CG 04 PV 8379) को रोककर तलाशी ली। कार से 25 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब (228 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत 2,82,630 रुपए है। जब्त ब्रांड में मैकडॉवल नंबर-1, रॉयल स्टैग, ब्लेंडर प्राइड, ब्लैक एंड व्हाइट, गोवा अंग्रेजी शराब, किंगफिशर व बडवाइजर बीयर शामिल हैं।

    पुलिस ने तोषण ठाकुर (30) और अनुराग सिंह राजपूत (32), निवासी कोटा, रायपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 06/26 के तहत धारा 34(2) व 36 आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई है।

    मामला-2: डोंगरगढ़ में स्कॉर्पियो से 4 पेटी शराब बरामद
    थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने देवकट्टा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर काले रंग की स्कॉर्पियो (CG 08 BA 8996) से 4 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब (32.04 बल्क लीटर) जब्त की, जिसकी कीमत 19,980 रुपए है।

    इस मामले में प्रहलाद निर्मलकर (22), नोहर वर्मा (24), लाकेश कंवर (21) और दामेंद्र कुमार साहू (19) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 87/26 में धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट व 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

    अन्य आरोपियों की तलाश जारी
    पुलिस के मुताबिक शराब छत्तीसगढ़ में अवैध बिक्री के लिए लाई जा रही थी। दोनों प्रकरणों में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.