राजनांदगांव। जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम बाघमार में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव मनीष कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव मनीष कुमार साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद अमूल्य है। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व के संबंध में जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने ग्रामीणों से वर्षा जल संचयन करने, जल स्रोतों की देखरेख करने तथा जल का दुरूपयोग नहीं करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सभी ग्रामीणों ने जल की प्रत्येक बूंद को बचाने एवं जल स्रोतों की रक्षा करने का संकल्प लिया। जल बहिनी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीणों को जल गुणवत्ता, स्वच्छ पेयजल एवं जल प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि जल अर्पण दिवस का उद्देश्य पूर्ण हो चुकी जल आपूर्ति प्रणाली को औपचारिक रूप से ग्राम पंचायत एवं वीडब्ल्यूएससी को सौंपना है। जिससे यह समुदाय के हाथ में आ जाए, ताकि हर ग्रामीण जल आपूर्ति प्रणाली को समझ सके और इसके संचालन और संरक्षण में अपनी भूमिका पर गर्व महसूस कर सके। यह सुनिश्चित करना कि गांव तकनीकी, वित्तीय और संस्थागत रूप से अपनी जल आपूर्ति प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित और बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कार्यक्रम में सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती गेंदा बाई, ग्राम सरपंच श्रीमती उर्वशी धु्रव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सुश्री पलक कोठारी, सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी जल बहिनी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
