राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मरेठानवागाँव के आश्रित ग्राम भोथली में कभी पेयजल की समस्या ग्रामीण जीवन की सबसे बड़ी चुनौती थी। गर्मियों के दिनों में भूजल स्तर नीचे गिर जाने से हैंडपंप से भी पानी प्राप्त नहीं हो पाता था। पानी के लिए लंबी कतारें लगती थीं और ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। अस्वच्छ जल के कारण बीमारियों का खतरा भी हमेशा बना रहता था।
जल जीवन मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन ने ग्राम भोथली की स्थिति को पूरी तरह बदल दिया। गांव में सौर ऊर्जा संचालित पम्प की स्थापना कर नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। अब ग्रामीणों को घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से प्रतिदिन स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे न केवल जल संकट का स्थायी समाधान हुआ है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। जल जीवन मिशन योजना के तहत गुणवत्ता की निगरानी के लिए गांव की पाँच महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट से पानी की जाँच का प्रशिक्षण दिया गया है। वे समय-समय पर पानी की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं। साथ ही सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए पानी समिति का गठन किया गया है, जो जल आपूर्ति व्यवस्था के रखरखाव की जिम्मेदारी निभा रही है।
स्वच्छ पानी की उपलब्धता से ग्रामीण परिवारों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ा है। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों पर होने वाला खर्च कम हुआ है और लोगों की कार्यक्षमता बढ़ी है। घर में नल लगने से महिलाओं और बच्चों का समय बचा है, जिसका उपयोग अब वे खेती-किसानी और अन्य उपयोगी कार्यों में कर रहे हैं। ग्रे वॉटर मैनेजमेंट के तहत ग्रामीणों को सोख्ता गड्ढों के निर्माण की जानकारी देकर जल संरक्षण और स्वच्छता को भी बढ़ावा दिया गया है। ग्रामवासियों ने इस परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
