राजनांदगांव। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईटीओ, विकासखण्ड डाटा मैनेजर एवं कनिष्ठ सचिवीय सहायक, समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के जिला सलाहकार शामिल हुए। सीएमएचओ ने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक बुधवार योग शिविर लगाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने कहा। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रति दिवस दूरभाष के माध्यम से स्वास्थ्य की जानकारी लेने एवं आवश्यक दवाई उपलब्ध कराने तथा निःशुल्क सोनोग्राफी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत मास ड्रग एडमिनेस्ट्रेशन अभियान, आधार बेस उपस्थिति, आभा आईडी बनाने, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, टीकाकरण सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
