राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में स्थानीय शिवाजी पार्क में मनाई गई। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्षए शौर्य और राष्ट्रनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में हिंदवी स्वराज्य की स्थापना कर भारत की संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा की। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रभक्ति, साहस और संगठन की शक्ति का संदेश देते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि कुशल प्रशासक, दूरदर्शी शासक और जनहितैषी राजा थे। उन्होंने नारी सम्मान, धार्मिक सहिष्णुता एवं सुशासन की मिसाल प्रस्तुत की। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके चरित्र और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करे।
कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय एवं छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें, जैसे नारों से पूरा शिवाजी पार्क गूंज उठा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू जागरण मंच समाज में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता के लिए सतत कार्य करता रहेगा।
अंत में सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरण किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुशील लड्ढा, प्रवीण शर्मा, हेमलाल ढीमर, सविता बोस, मौसमी शर्मा, जुगल गुप्ता, संजय सरोदे, हरीश भानुशाली, महेंद्र जंघेल, राज बहादुर सिंह, आशीष तिवारी, राजू साहू, आनंद गुप्ता, भोला यादव, दिनेश झूलन, रोहित यादव, विष्णु सिन्हा, टिंकू सोनी, कालू सेन, राकेश, विकास बाफना, अनिल बाजपेई, राज सोनकर, संजय सरोदे, गप्पू सोनकर, टीनू जैन, अप्पी जैन समेत अनेक सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
