राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ एक सख्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और यातायात प्रभावित निरीक्षक नवरतन कश्यप की देखरेख में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान खासतौर पर रात्रि के समय आयोजित किया गया, क्योंकि बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े वाहन आमतौर पर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। इस अभियान में यह सुनिश्चित किया गया कि होटल, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठान के सामने सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा न होने दें। साथ ही, उन्हें यह भी कहा गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि आने वाले वाहन सड़क से पर्याप्त दूरी पर और निर्धारित स्थान पर ही खड़े किए जाएं।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को भी यह सलाह दी कि वे सड़क से पर्याप्त दूरी पर वाहन खड़ा करें और रात के समय पार्किंग लाइट चालू रखें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।
इस कड़ी कार्रवाई को लेकर यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
