राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी सुरगी ने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सतत अभियान चलाया। इसी क्रम में दिनांक 20.02.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकेश वर्मा निवासी कोहका (भिलाई) अपने स्कूटी में गांजा लेकर ग्राम भर्रेगांव से सुरगी की ओर आ रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने चौकी के बाहर एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की। तलाशी के दौरान आरोपी की स्कूटी के डिग्गी में पीले-हरे रंग की प्लास्टिक बोरी में कुल 1.86 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा 3जी क्रमांक सीजी 07-एजेड 3065 भी जब्त की गई। बरामद गांजे की कीमत लगभग 10,000 रुपये और स्कूटी की कीमत लगभग 30,000 रुपये आंकी गई।
इस मामले में थाना बसंतपुर में शून्य पर अपराध पंजीबद्ध कर असल अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी मुकेश वर्मा, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकेश वर्मा पिता स्व. विष्णु वर्मा, निवासी हनुमान चौक, वार्ड नं. 9, आर्य नगर कोहका, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग का रहने वाला है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू, सउनि डोमार सिंह कंवर, आरक्षक चमन साहूए,सुनील नवरत्न, संतोष देशमुख, कोमल साहू, डोमेंद्र साहू, डिलेश मंडावी और महिला आरक्षक मीना साहू की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
