राजनांदगांव। जिले में आयोजित किसान न्याय जनसभा में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किसानों की समस्याओं, अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद थे।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष देवलाल नरेठी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, समय पर भुगतान और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करेगा।
लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने किसानों की आर्थिक स्थिति, फसल बीमा, समर्थन मूल्य और सिंचाई व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदेश सचिव चंद्रमणि वर्मा (राजनांदगांव) ने महिला किसानों की भागीदारी और उनके सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सभा में लोकसभा उपाध्यक्ष अशोक चौबे, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, वरिष्ठ पूर्व किसान अध्यक्ष रमेश यादव, राजीव यादव, रंभा रामटेक (महिला विंग अध्यक्ष) सहित अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी किसानों ने एकजुट होकर किसानों के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और संगठन की शक्ति को और बढ़ाने का संकल्प किया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
