राजनांदगांव। जिले में अवैध गांजा, शराब बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में चौकी चिखली पुलिस ने आज 22 फरवरी 2026 को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और शांति भंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस ने संत सिन्हा पिता रामाधार सिन्हा, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03 मोतीपुर, ओपी चिखली को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा और उसके खिलाफ धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की।
इसी अभियान के तहत शांति भंग करने वाले बदमाशों में शामिल राकेश सिन्हा पिता स्व. संतराम सिन्हा, उम्र 30 वर्ष, मोतीपुर, वार्ड नं. 08 और अजय गढ़ेवाल पिता स्व. पवन गढ़ेवाल, उम्र 34 वर्ष, रामनगर हनुमान मंदिर गली, वार्ड नं. 07 के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गांजा, शराब बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरूण कुमार नेताम, सुरेन्द्र रामटेके, महिला प्रधान आरक्षक धनसिर भुआर्य, आरक्षक सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी और चौकी चिखली स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
