राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने नई दिल्ली में आहूत एआई समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी राजनीति के एक नए निचले स्तर पर गिर गए हैं, जहाँ उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक पोस्टर लेकर दुनिया के सबसे बड़े एआई इम्पैक्ट समिट में निर्वस्त्र होने का निर्देश दिया।
कोमल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पूर्व मे भी देश को अपमानित करने के बहुत प्रयास किए थे, परन्तु यह प्रदर्शन कांग्रेस के घोर पतन, निर्लज्जता और मानसिक दीवालिएपन को दर्शाता है। राहुल गांधी के उकसावे पर की गई यह घिनौनी हरकत कांग्रेस पार्टी के पूर्ण वैचारिक पतन को उजागर करती है। एक तरफ जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, प्रगति और राष्ट्र निर्माण के लिए खड़ा है, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस केवल व्यवधान, बाधा और नकारात्मकता राजनीति का प्रतीक बन कर रह गई है।
श्री राजपूत ने आक्रोशित स्वर मे कहा कि ऐसे गंदे कार्यो के कारण ही भाजयुमो द्वारा कांग्रेस मुख्यालयों का घेराव कर जनता का ध्यान कांग्रेस की गंदी एवं अर्धनग्न सोच की ओर ध्यानाकर्षण करने हेतु किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट है कि कांग्रेस ने एआई इम्पैक्ट समिट को बदनाम करने की साजिश बहुत पहले ही रच ली थी। राहुल गांधी के इशारे पर लोगों को इकट्ठा किया गया, उन्हें शिखर सम्मेलन के लिए पंजीकृत कराया गया और फिर इस अपमानजनक कृत्य के लिए उकसाया गया।
श्री राजपूत ने कहा कि तकनीक के विकास के मामले में दुनिया भारत का लोहा मान रही है, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश की छवि को नुकसान पहुँचाने का रास्ता चुना और पूरी दुनिया के सामने भारत को शर्मिंदा करने की सक्रिय कोशिश की है और इस सब के पीछे एकमात्र कारण यह है कि राहुल गांधी भारत को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते।
श्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस ओछी हरकतों से बाज आए, अन्यथा आने वाले समय में कांग्रेस एक खोया इतिहास बन कर रह जाएगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
