राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए 2026-27 के बजट पर मंडल अध्यक्ष एवं युवक कांग्रेस महासचिव आफताब अहमद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस बजट को सरकार की छवि बचाने वाला करार देते हुए कहा कि यह प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर नहीं, बल्कि सिर्फ हेडलाइन बनाने पर आधारित है।
आफताब अहमद ने कहा, यह बजट पढ़ने के बाद एक ही बात समझ आती है सरकार को जनता की नहीं, हेडलाइन की चिंता है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं का जिक्र करते हुए कहा, युवाओं के लिए बजट में केवल शब्द हैं, लेकिन नौकरी नहीं। फार्म भरते-भरते युवाओं का दम टूट चुका है, परीक्षाएं टल रही हैं, परिणाम लटक रहे हैं और नियुक्तियां अटकी हुई हैं।
आफताब ने किसान और आम जनता की परेशानियों को उठाते हुए कहा, किसान धान बेचने के बाद भुगतान का इंतजार कर रहा है, खाद के लिए लाइन में खड़ा है और सिंचाई की समस्या जस की तस है। लेकिन बजट में किसान की पीड़ा का कोई जिक्र नहीं, केवल आंकड़ों की बाजीगरी है।
उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र की खस्ता हालत पर भी सवाल उठाए। राजनंादगांव से लेकर बस्तर तक अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, स्कूलों में शिक्षक नहीं, सड़कों में गड्ढे हैं, और सरकार कह रही है विकास हो रहा है, आफताब ने कहा।
आफताब अहमद ने यह भी आरोप लगाया कि यह बजट युवाओं की उम्मीदों पर ब्रेक और महंगाई पर साइलेंस है। उन्होंने कहा, यह बजट समाधान नहीं, सवाल बढ़ाने वाला दस्तावेज है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
