राजनांदगांव जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने एक बार फिर जिले में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। हाल ही में घोषित तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में विभाग के छात्र उज्ज्वल कसेर ने जिले भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 85 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
उल्लेखनीय है कि दिग्विजय महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां पत्रकारिता का पाठ्यक्रम संचालित होता है, और यहां के विद्यार्थियों ने सदैव शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। उज्ज्वल की इस सफलता के साथ ही उर्वशी साहू (83 प्रतिशत) और काजल चंद्राकर (82 प्रतिशत) ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विभाग की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयां दी हैं।
अपनी इस विशिष्ट उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कसेर ने विभाग की अध्यक्ष डा. बीएन जागृत व प्राध्यापकों अमितेश सोनकर, रेशमी साहू और विभा सिंह के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया और अपनी सफलता का पूरा श्रेय उनके कुशल मार्गदर्शन व प्रेरणादायी शिक्षण को दिया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
