Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार सुशासन की सरकार : गजेन्द्र यादव
    राजनांदगांव

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार सुशासन की सरकार : गजेन्द्र यादव

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailFebruary 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए और कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों को 10.324 करोड़ रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य विभाग मंत्री गजेन्द्र यादव आज गांधी सभागार म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए। जिले के 124101 किसानों को 454 करोड़ 12 लाख रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेब कॉस्ट के माध्यम से जिला एवं विकासखंड स्तर में आयोजित समारोह में किया गया। जिससे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं किसान जुड़े रहे।
    जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य शासन द्वारा होली त्योहार के अवसर पर कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों को 10.324 करोड़ रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित की जा रही है। जिसमें राजनांदगांव जिले के 124101 किसानों को 454 करोड़ 12 लाख रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने होली के पर्व पर सभी किसानों को राशि प्राप्त होने पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया और कृषकों के हित में निर्णय लेते हुए किसानों को दो साल के बकाया बोनस लगभग 14 हजार करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रति कि्ंवटल 3100 रूपए की दर से प्रति एकड़ 21 कि्ंवटल धान खरीदी की गई। इस तरह चार माह के भीतर 20 हजार करोड़ रूपए की राशि से किसानों को लाभान्वित किया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी समाप्त होने के एक माह के भीतर कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को धान विक्रय की राशि का भुगतान कर दिया गया है, जो इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार सुशासन की सरकार है।
    जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि का भुगतान समय पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धान के बदले कोदो, कुटकी, रागी, सोयाबीन, गन्ना सहित अन्य फसल लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपए अंतरण की राशि प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ में सोयाबीन खेती की शुरूआत राजनांदगांव जिले से हुई थी। जिसका लाभ आज किसानों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेती से किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। उन्होंने किसानों से भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाजार में मिलैट्स की मांग है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के उत्पाद स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जा रहा है। उन्होंने किसानों से अलसी, कोदो, कुटकी, रागी सहित अन्य पुरातन एवं जैविक खेती को अपनाने की अपील की। इस दौरान समिति में धान विक्रय करने वाले अधिकतम एवं न्यूनतम रकबा वाले कृषकों तथा ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देव कुमारी साहू, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल, उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.