Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » शहीद संदीप यदु के शहादत दिवस पर महापौर और जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
    राजनांदगांव

    शहीद संदीप यदु के शहादत दिवस पर महापौर और जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। अमर जवान शहीद संदीप यदु के शहादत दिवस के अवसर पर 28 फरवरी को हाट बाजार स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर एक भावुक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने छत्तीसगढ़ बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, शहीद की माता श्रीमती कुमारी बाई यदु, धर्मपत्नी श्रीमती गिरजा यदु और उनके परिवारजनों की उपस्थिति में शहीद संदीप यदु की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
    इस मौके पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य राजेश जैन रानू, श्रीमती केवरा राय, पार्षद जैनम बैद, सतीश साहू, अरूण साहू, पूर्व पार्षद श्रीमती मधु बैद, विजय राय, बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू, यादव समाज के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और नागेश यदु सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।
    महापौर श्री यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे नगर का वीर जवान, जो आरक्षक के पद पर कार्यरत था, आज ही के दिन दंतेवाड़ा के नकुलनार-बचेली मार्ग पर नक्सली हमले में शहीद हो गया था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती कभी भी इस शहादत का ऋण नहीं चुका सकती। हमारे जवान देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं और शहीद हो जाते हैं, ठीक उसी तरह शहीद संदीप यदु ने भी देश और प्रदेश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
    श्री पारख ने शहीद संदीप यदु की शहादत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर न केवल अपने वार्ड और नगर का नाम रोशन किया, बल्कि प्रदेश और देश का भी नाम गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ प्रदेश से नक्सलियों का सफाया हो रहा है और बड़े नामी नक्सली खत्म हो रहे हैं, कुछ आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं।
    श्री राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद संदीप यदु का नाम उन वीर शहीदों की सूची में शामिल है जिन्होंने अल्प समय में देश की सेवा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा, मैं पुनः शहीद संदीप यदु को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
    इस अवसर पर शहीद संदीप यदु के परिजनों सहित वार्डवासी भी उपस्थित थे और उन्होंने श्रद्धा के साथ शहीद को नमन किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.