राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष पीआर यादव की अध्यक्षता में कर्मचारी भवन में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनरों के हित और संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि एसोसिएशन का द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन 12 अप्रैल 2026 को जांजगीर में आयोजित किया जाएगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत महंगाई राहत भुगतान को छत्तीसगढ़ में लागू कराने हेतु याचिका दायर करने का अधिकार प्रदेश अध्यक्ष को दिया गया।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना लागू करने की मांग मुख्यमंत्री को ज्ञापन के जरिए भेजी जाएगी। पेंशन में 20 प्रतिशत वृद्धि और आयु सीमा को 70 वर्ष करने की जोरदार मांग की गई।
बिलासपुर जिले में सदस्यता अभियान को पुनः जोर-शोर से चलाने का निर्णय लिया गया। तहसीलों में प्रांतीय और जिला पदाधिकारी पेंशनरों से घर-घर संपर्क करेंगे। बैठक में 20 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की।
बिलासपुर जिला के लिए अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा और सचिव निरंकार तिवारी (सहायक ग्रेड 2, वन विभाग से सेवानिवृत्त) नियुक्त किए गए। कोरबा जिला में अध्यक्ष प्रभात शर्मा और प्रांतीय सचिव सुरेश कुमार द्विवेदी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कोरबा में सदस्यता अभियान शुरू कर पुराने पेंशनरों को एसोसिएशन से जोड़ने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी आरपी सिंह, अशोक भार्गव, ललित पांडेय, एसपी करोसिया, डीएल डहरिया, राजेंद्र चंद्राकर, एके साहू, कोमल पटनवार, राजीव कस्तूरे, बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, तखतपुर अध्यक्ष नंद कुमार साहू, मस्तूरी अध्यक्ष किशून राठौड़, जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष एमपी राठौर, सचिव जीएस उपाध्याय, संभागीय अध्यक्ष जेपी उपाध्याय, कोरबा अध्यक्ष प्रभात शर्मा,ए प्रांतीय सचिव सुरेश द्विवेदी, निरंकार तिवारी सहित 100 से अधिक पेंशनर्स सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में लिए गए निर्णय संगठन को मजबूत करने और पेंशनरों के हितों के लिए नए कदम साबित होंगे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
