राजनांदगांव। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से मनाने के लिए बसंतपुर पुलिस ने विशेष कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर ने अवैध शराब और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज की। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध शराब के ठेकेदार, असामाजिक तत्व और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया।
मुकदमों की जानकारी मिलने के बाद बायपास मोहरा के पास अवैध शराब बेचते पकड़े गए मिलन निषाद (25 साल), निवासी जोगीनगर के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन और 10 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
थाना क्षेत्र में हो हुल्लड़ और शांति भंग करने वाले चार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जिसमें जयप्रकाश रावटे (25 साल), क्लब चौक, बसंतपुर, कमलेश रामटेके (52 साल), जोगीनगर, बसंतपुर, विकास यदु (24 साल), बांसपाईपारा, बसंतपुर, मयंक यादव (19 साल), बांसपाईपारा, बसंतपुर शामिल है। वहीं
लंबे समय से फरार चल रहे तीन गिरफ्तारी वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जिसमें मोनू उर्फ मन्नू (21 साल), मोहारा, प्रमोद प्रजापति (39 साल), मोहारा एवं नवीन गोयल (29 साल), नंदई कुंआ चौक शामिल है।
बसंतपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली के दौरान शांति बनाए रखने में सहयोग दें और अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस अभियान में निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक इब्राहिम खान, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, कुश बघेल, राजेश बंदेश्वर और रूपेन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
