राजनांदगांव। आगामी होली पर्व के मद्देनजर थाना लालबाग पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वाले 5 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01 मार्च 2026 को थाना लालबाग पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था को बाधित करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की। इसके तहत इस्तगासा क्रमांक 01/18/2026 के तहत रूपराम निर्मलकर (38 वर्ष), रमेश गिरी (45 वर्ष), राका ठाकुर (62 वर्ष), राहुल महानंद (25 वर्ष) और संगीता पति अमर छेदेया (30 वर्ष) पर शांति भंग के आरोप में कार्यवाही की गई।
इन आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गयाए जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस द्वारा होली के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को रोका जा सके और नगरवासियों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
