सुकमा। होली के पावन अवसर पर पेंटा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 के विद्यार्थियों ने देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया। बैगलेस डे के तहत बच्चों ने स्वयं हर्बल गुलाल तैयार कर सैनिकों और अधिकारियों तक पहुंचाया और उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा व साहस की कामना की।
विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक पुष्पों, औषधीय तत्वों और सुरक्षित सामग्री से पर्यावरण-अनुकूल गुलाल बनाना सीखा। इन रंगों में सिर्फ सुगंध और कोमलता ही नहीं, बल्कि बच्चों के हृदय का स्नेह और राष्ट्रप्रेम भी समाहित था।
हर्बल गुलाल जिलाधीश सुकमा और दोरनापाल क्षेत्र के सीआरपीएफ अधिकारियों व जवानों को प्राचार्य के माध्यम से ससम्मान प्रेषित किया गया। विद्यार्थियों ने संदेश में कहा कि सैनिकों के त्याग और समर्पण के कारण ही हमारा जीवन सुरक्षित और प्रगति की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर सीईओ राकेश चंद्र शुक्ला, सीईओ नीरज सिंह राठौर और डीएसपी दोरनापाल निशांत कुमार पाठक ने बच्चों की पहल की सराहना की।
होली मिलन समारोह में संगीत शिक्षक डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने बनारसी फा खेले मसाने में होरी दिगम्बर प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लास और सांस्कृतिक रंग से भर दिया। समारोह में द्वितीय कमान अधिकारी, बटालियन 150 सीआरपीएफ दोरनापाल राजू डी नायक सहित अन्य अधिकारी और जवानों ने प्राचार्य और शिक्षकों का स्वागत और अभिनंदन किया।
प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने बच्चों की सहभागिता और सहयोग के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद किया।
यह पहल केवल होली उत्सव तक सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और सैनिकों के प्रति सम्मान का सशक्त संदेश बन गई। नवोदय परिवार की यह आत्मीयता सैनिकों तक प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक बनकर पहुँची।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
