राजनांदगांव। क्रिश्चियन वेलफेयर सोसायटी, जो शासन से पंजीकृत संस्था है, ने 7 मार्च 2026 को वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च, स्टेशन रोड, राजनांदगांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिले के प्रमुख मसीही नेताओं को आमंत्रित किया गया था।
इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि भारत सरकार का अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय मुसलमान, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रहा है। इनमें पीएमजेवीके, विभिन्न छात्रवृत्तियां, नया सवेरा (मुफ्त कोचिंग), नई उड़ान, सीखो और कमाओ, और एनएमडीएफसी ऋण जैसी योजनाएं शामिल हैं। ये योजनाएं विशेष रूप से शिक्षा और आजीविका बढ़ाने पर केंद्रित हैं।
बैठक में भविष्य में मसीही समाज को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर भी चर्चा हुई। इसी के तहत निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में जिले के जिम्मेदार सरकारी अधिकारियों के साथ संस्था के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में संस्था के अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल, उपाध्यक्ष चन्द्रमणि वर्मा, सचिव राजमसीह, कोषाध्यक्ष सुरेश दीप, महेश वर्मा, कुमेश लहरे, पंचम सोनी, कमल मेश्राम, गन्नू वर्मा, महेन्द्र मंडल, इकेश साहू, रूपधर सार्वा और केजूराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
