राजनांदगांव। इस साल संस्कारधानी राजनांदगांव में हिन्दू समाज ने होली पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया। पूरे पर्व में किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली और माहौल प्रेम और शांति से भरा रहा।
विश्व हिन्दू परिषद् के विधि प्रकोष्ठ प्रांत प्रमुख अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि इसका सबसे बड़ा श्रेय जिला पुलिस प्रशासन को जाता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पर्व से पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी।
प्रशासन ने संभावित अपराधिक तत्वों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा। सभी थानों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। नगर के गणमान्य लोगों से व्यक्तिगत संवाद किए गए। लगभग 700 से अधिक जवानों को गांव, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया। वरिष्ठ अधिकारी खुद पेट्रोलिंग करते हुए निरंतर स्थिति की जानकारी लेते रहे।
अरुण गुप्ता ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने कानूनी और प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए योजना बद्ध और सतत प्रयास किया। तीन से चार दिन लगातार दिन-रात मेहनत करने वाले कर्तव्यनिष्ठ जवानों की सराहना की जानी चाहिए।
विश्व हिन्दू परिषद् के विधि प्रकोष्ठ की ओर से उन्होंने जिला पुलिस कप्तान, वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जवानों को कोटी-कोटी धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
