राजनांदगांव। लालबाग पुलिस ने शांति भंग करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मनीष कुमार साहू पिता घनश्याम साहू, उम्र 21 वर्ष, लालचंद यादव पिता पवन यादव, उम्र 23 वर्ष एवं देवेश यादव पिता दिनेश यादव उम्र 22 वर्ष के रूप में की गयी है।
तीनों निवासी नया ढाबा, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव हैं। ये लोग अनावश्यक वाद-विवाद कर शांति भंग कर रहे थे और संभावित संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका थी।
इनके खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय, राजनांदगांव में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
