राजनांदगांव। चौकी सुरगी पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु सतत अभियान जारी है।
ग्राम भर्रेगांव से प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया कि खेमलाल पटेल पिता ओंकार पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी भर्रेगांव, नशा पान करके घर में वाद-विवाद और झगड़ा करता है।
पुलिस ने जांच के बाद पाया कि आरोपी नशे का आदी है और घर के सदस्यों के साथ वाद-विवाद कर शांति और कानून व्यवस्था भंग कर सकता है। आरोपी खेमलाल पटेल को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
उसके खिलाफ धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
माननीय न्यायालय से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जिला जेल, राजनांदगांव में दाखिल कराया गया।
पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त और वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
